अपनी पहली फिल्म फुकरे से दर्शकों के दिलों में अपना नाम बनाने वाले वरुण शर्मा ने अपने करियर में सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी भूमिकाओं में से एक निभाई है। उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत भी की है।
1/5
वरुण शर्मा ने फिल्म फुकरे से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म में वरुण ने चुचा का किरदार निभाया था। पहली फिल्म में वरुण के रोल को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इतना ही नहीं वरुण इसी नाम से मशहूर भी हुए। आज भी वरुण का नाम लिया जाए तो चुचा का उनका रोल याद किया जाता है।
2/5
इसके बाद वरुण ने रब्बा में क्या करू, वार्निंग, यारा दा ब्रेकअप, डॉली की डॉली जैसी फिल्में कीं। लेकिन इन फिल्मों में उनका रोल दर्शकों के दिलों में खास जगह नहीं बना पाया. बाद में उन्हें कपिल शर्मा की फिल्म किस किस को प्यार करूं में देखा गया।
3/5
वरुण ने इसके बाद रोहित शेट्टी की सुपरहिट फिल्म दिलवाले में काम किया और एक बार फिर उन्होंने अपनी कॉमेडी से सभी का दिल जीत लिया।
4/5
इसके बाद वरुण ने फिल्म छिछोरे में जबरदस्त एक्टिंग की। न सिर्फ दर्शकों ने बल्कि क्रिटिक्स ने भी उनकी तारीफ की।
5/5
वरुण ने अपने करियर में केवल कॉमेडी किरदार ही निभाए हैं और अब वह एक सर्कस फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह हैं।